फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया और वरुण को मिला बच्चों की पसंद का ये बड़ा पुरस्कार

Fri, 14 Dec 2018 04:10 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
alia bhatt and varun dhawan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई में पुरस्कारों का सीजन शुरू हो गया है। सितारों ने ट्रेंड्स के हिसाब से अपने कॉस्ट्यूम भी तैयार कर लिए हैं। अवार्ड्स के लिए जाते कलाकारों ने रुक-रुककर अपनी ये खास स्टाइल भी दिखाई और मौका मिला तो दिल की बातें भी कहीं। ये अवार्ड नाइट है बच्चों की पसंद के पुरस्कारों की और वरुण और सोनाक्षी एक साथ एक फ्रेम में आए तो वरुण का बचपन एक दम से जाग गया।
विज्ञापन




वरुण धवन को इस अवार्ड्स नाइट में बेस्ट एक्टर मेल और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार मिला। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है सबसे मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार जीतने में कामयाब रही और इसी फिल्म के गाने स्वैग से स्वागत को मिला बेस्ट सॉन्ग को अवार्ड मिला। वहीं अभिनेत्री आलिया ने इस फंक्शन में बच्चों और टून्स के साथ जबर्दस्त डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आलिया भट्ट बच्चों की पसंद के इन अवार्ड्स से तीन साल से जुड़ी हैं। पुरस्कार भी उनका ये दूसरा है। इन अवार्ड्स में तमाम दूसरी फिल्मी हस्तियों के अलावा लाल ड्रेस में दीपिका पादुकोण भी नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें