फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस पर छाया प्रियंका के इश्क का खुमार, वैलेंटाइन डे पर शादी की यादों को किया ताजा; फैंस ने दिए रिएक्शन

Sun, 15 Feb 2026 08:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Share Wedding Video: वैलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपनी शादी का वीडियो शेयर करते हुए, एक दिल को छूने वाले मैसेज लिखा है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। 

विज्ञापन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक जाेनस एक आइडल हसबैंड हैं, इस बात को कई बार साबित कर चुके हैं। उन पर शादी के 9 साल बाद भी प्रियंका के इश्क का खुमार छाया है। वैलेंटाइन डे पर निक ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही प्रियंका और अपने प्यार को लेकर खास बात लिखी है। 

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार 

विज्ञापन

निक जोनस ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया, इसमें वह प्रियंका को दुल्हन बने देखते हैं तो इमोशनल हो जाते हैं। दोनों इस वीडियो में रोमांटिक अंदाज में भी नजर आए। इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन लिखा, ‘हमेशा के लिए मेरी वैलेंटाइन।’ इस वीडियो और निक की बात को फैंस ने खूब पसंद किया है। 

 

फैंस ने भी दिए प्यार भरे रिएक्शन? 
फैंस ने भी प्रियंका और निक की शादी वाले वीडियो पर खूब रिएक्शन दिए हैं। हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। इस कपल की शादी को मैजिकल बताया है। साथ ही प्रियंका और निक के नेचर की भी खूब तारीफ की है। बतौर जोड़ी फैंस को यह खूब पसंद आते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: अपनी शादी के दिन कैसा महसूस कर रहे थे निक जोनस, बोले- 'जब प्रियंका मेरे सामने आईं तो...' 

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। साथ ही उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें