सार
Nick Jonas Share Wedding Video: वैलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपनी शादी का वीडियो शेयर करते हुए, एक दिल को छूने वाले मैसेज लिखा है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।
निक जाेनस एक आइडल हसबैंड हैं, इस बात को कई बार साबित कर चुके हैं। उन पर शादी के 9 साल बाद भी प्रियंका के इश्क का खुमार छाया है। वैलेंटाइन डे पर निक ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही प्रियंका और अपने प्यार को लेकर खास बात लिखी है।
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार
निक जोनस ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया, इसमें वह प्रियंका को दुल्हन बने देखते हैं तो इमोशनल हो जाते हैं। दोनों इस वीडियो में रोमांटिक अंदाज में भी नजर आए। इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन लिखा, ‘हमेशा के लिए मेरी वैलेंटाइन।’ इस वीडियो और निक की बात को फैंस ने खूब पसंद किया है।
फैंस ने भी दिए प्यार भरे रिएक्शन?
फैंस ने भी प्रियंका और निक की शादी वाले वीडियो पर खूब रिएक्शन दिए हैं। हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। इस कपल की शादी को मैजिकल बताया है। साथ ही प्रियंका और निक के नेचर की भी खूब तारीफ की है। बतौर जोड़ी फैंस को यह खूब पसंद आते हैं।