फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजामौली की ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका ने की काफी मेहनत’, पति निक ने की एक्ट्रेस की तारीफ; फिल्म पर कही ये बात

Tue, 10 Feb 2026 03:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Praises Priyanka: निक जोनस प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब निक ने राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका की जमकर तारीफ की है। जानिए पत्नी प्रियंका और फिल्म को लेकर निक ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की रिलीज में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है, इसके बावजूद फिल्म अभी से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसे हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। अब प्रियंका के पति निक जोनस ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने इसके प्रति प्रियंका चोपड़ा के लगन की सराहना की है। 

निक ने की प्रियंका की तारीफ

विज्ञापन

जैक सैंग शो में पहुंचे निक जोनस ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका के समर्पण की बात करते हुए निक ने कहा कि प्रियंका पिछले लगभग 14 महीनों से रुक-रुक कर शूटिंग कर रही हैं। यह एसएस राजामौली की एक बड़ी फिल्म है। यह शानदार होने वाली है। फिल्म को लेकर प्रियंका की मेहनत और उनका समर्पण काबिल-ए-तारीफ है।’

‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आएंगी प्रियंका
‘वाराणसी’ के जरिए प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बाद अब फिर से हिंदी भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं। पिछले साल जारी किए गए उनके पहले लुक के पोस्टर में अभिनेत्री पीले रंग की साड़ी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए एक दमदार अवतार में नजर आई थीं, जो एक शक्तिशाली और एक्शन से भरपूर किरदार का संकेत देता है।

विज्ञापन





यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: बदल जाएगा ‘घूसखोर पंडित’ का नाम, विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने लिया फैसला; कोर्ट को दी जानकारी

भगवान राम के अवतार में दिखेंगे महेश बाबू
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में महेश बाबू रुद्र की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, वो फिल्म में राम के अवतार में भी नजर आएंगे। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक ‘कुंभा’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। जिसमें रामायण पर आधारित सीक्वेंस भी शामिल है। पिछले दिनों राजामौली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण पर आधारित 25 मिनट के एक सीक्वंस को शूट करने में उन्हें 60 दिन लग गए थे। राजामौली की हर फिल्म की तरह ‘वाराणसी’ का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें