फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझसे शादी करोगी…’ गाने पर थिरके निक जोनस, देसी गर्ल के लिए दिखाया प्यार; यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Wed, 31 Dec 2025 11:20 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Dance Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस पर देसी रंग ऐसा चढ़ा है कि वह बॉलीवुड सॉन्ग के दीवाने हो चुके हैं। हाल ही में वह प्रियंका चाेपड़ा के गाने पर थिरकते दिखे। 

विज्ञापन
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बाद हॉलीवुड सिंगर निक जाेनस पर देसी रंग चढ़ गया है। वह अक्सर हिंदी गानों पर थिरकते नजर आते हैं। बुधवार को भी उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हिट सॉन्ग पर वीडियो बनाया। इस वीडियो पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 

‘मुझसे शादी करोगे’ गाने पर निक ने किया कमाल का डांस 

विज्ञापन

निक जोनस ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें म्यूजिक बैंड के मेंबर और उनके भाई साथ नजर आ रहे हैं। निक और बाकी लोग प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ के टाइटल ट्रैक पर झूमते दिखे। खासकर निक ने इस गाने पर जबरदस्त स्टेप्स किए। 

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन 
निक जाेनस का वीडियो देखकर यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मैं मानता हूं निक, जब से मैंने पंजाबी म्यूजिक और हिंदी म्यूजिक के बारे में जाना है, मुझे भी इसका चस्का लग गया है।’ एक भारतीय यूजर ने कमेंट किया, ‘काश इनको पता होता कि गाना क्या कह रहा है? तो इनके दरवाजे के बाहर लोगों की लाइन लग जाती।’ एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘ये लोग तो भारतीय अंकलों की तरह नाच रहे हैं।’ 

विज्ञापन


विज्ञापन

'वाराणसी' फिल्म को लेकर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं, दोनों का प्यार देखकर फैंस भी फिदा नजर आते हैं। पर्सनल लाइफ के अलावा प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में वह व्यस्त रहती हैं। पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें