प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
जोनस ब्रदर्स की पसंदीदा डिशेज
बाद में रेस्टोरेंट ने बताया कि निक और जो यहां अक्सर आते रहते हैं। उन्होंने उनकी कुछ पसंदीदा डिशेज के बारे में भी जानकारी दी।
जोनस ब्रदर्स को परोसी गई दावत में रानी कचौरी, प्याज भजिया, रॉयल पिस्ता लैंब चॉप, मुर्ग मखनी और पापड़ की टोकरी शामिल थी। निक का भारतीय खाने के लिए बाहर जाना कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उन्हें यह खाना बहुत पसंद है।
निक को क्या पसं है?
स्पीकिंग विद द हार्ट शो के दौरान, 33 साल के सिंगर से उनके पसंदीदा इंडियन खाने के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि उन्हें बटर चिकन, पनीर, साग पनीर, मसाला पनीर, रायता, नान और चिकन बिरयानी पसंद है।
प्रियंका चोपड़ा, जो जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
निक को पसंद है हिंदी गाना
खैर, सिर्फ भारतीय खाना ही नहीं, निक को बॉलीवुड गाने भी बहुत पसंद हैं। ईटाक के साथ बातचीत में, निक ने एक गाने के लिए अपनी पसंद जाहिर की और बताया कि कैसे वह गाना शादियों में उन्हें डांस फ्लोर पर खींच लाता है। उन्होंने बताया 'मुझे विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' गाना भी बहुत पसंद है। यह एक बेहतरीन गाना है।'
कब हुई प्रियंका की शादी?
प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती मैरी का स्वागत किया था।