फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘न्यूटन’ के सेट से राजकुमार राव की फोटो आई सामने, को-एक्टर दिखे साथ

Mon, 04 Sep 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
rajkumar rao
विज्ञापन
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'न्यूटन' के लिए बिल्कुल तैयार हैं। राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ की कहानी अब तक उनकी सारी फिल्मों से हटकर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फिल्म ‘न्यूटन’ की कहानी छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में काम करने वाले एक क्लर्क की कहानी बताई जा रही है। जो वहां की सामाजिक स्थिति को बदलना चाहता है।

पढ़ें- 18 साल बड़े एक्टर को डेट कर रही ये हीरोइन, तस्वीरें आईं सामने

हाल ही में राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। अपने फैंस को इस फोटो में उन्होंने उनके साथ काम करने वाले को-एक्टर को इंट्रोड्यूस किया है। राजकुमार ने इस फोटो का कैप्शन दिया है, 'With my most wonderful co actors from #Newton. Releasing on 22nd Sep. #RealPeople #RealIndia @aanandlrai @ManMundra @ErosNow @Amit_Masurkar' With my most wonderful co actors from #Newton. Releasing on 22nd Sep. #RealPeople #RealIndia @aanandlrai @ManMundra @ErosNow @Amit_Masurkar pic.twitter.com/GaPWHOf3V0 — Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 3, 2017
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकुमार राव के ये वंडरफुल को-एक्टर कोई और नहीं बल्कि वो आम लोग हैं जिन्होंने राजकुमार के साथ इस फिल्म को बनाने में उनकी मदद की है।

हाल ही में रिलीज राजकुमार राव की फिल्म 'बेरेली की बर्फी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए बिग बी ने उनके काम की सराहना करते हुए उन्हें एक ओपन लेटर भी लिखा था। इस लेटर को राजकुमार ने नेशनल अवार्ड बताया था।

फिल्म ‘न्यूटन’ में दर्शकों को पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव और संजय मिश्रा भी देखने को मिलेंगे। फिल्म 'न्यूटन' अमित मसुरकर ने डायरेक्ट किया है। वैसे ये फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। ये फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें