बॉलीवुड के गलियारों से लेकर फैंस के बीच तक, विक्की कटरीना की शादी सबसे चर्चित खबर में से एक रही। 9 दिसंबर को ये कपल शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंध चुका है और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों को ये खुशखबरी दी। फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें भी अब सामने आ चुकी हैं, फिलहाल अब भी ये न्यूली मैरिड कपल सुर्खियों में है और इनके बारे में एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं। विक्की कटरीना की शादी के बाद अब इनके हनीमून को लेकर चर्चाएं जोर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की-कटरीना अपने हनीमून ट्रिप के लिए मालदीव जाएंगे। सबसे खास बात ये हैं कि इनका हनीमून फिल्मी थीम बेस्ड होगा।