फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

Fri, 23 Jun 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी  की आने वाली फिल्म 'मॉम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में  श्रीदेवी  की ऐक्टिंग देखने के बाद फिल्म देखने का क्रेज और बढ़ जाएगा। इसमें श्रीदेवी एक कन्सर्न मॉम के लुक में परफेक्ट नजर आ रही हैं। साथ ही इस ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्धकी का भूमिका भा साफ हो गई है। इस फिल्म से श्रीदेवी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक देखने लायक है। फिल्म में श्रीदेवी एक मां के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' में भी मां का किरदार निभा चुकी हैं। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी को सामाजिक साजिशों से बचाती हैं।

फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। श्रीदेवी को फैंस काफी समय से पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें है ऐसे में ये ट्रेलर उनकी बेसब्री को कई गुना बढ़ा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखे फिल्म का नया ट्रेलर-


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें