संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'भूमि' का नया गाना 'विल यू मैरी मी' रिलीज कर दिया गया है। गाना अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता पर फिल्माया गया है। दोनों की केमेस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है।
अदिति और सिद्धांत की केमेस्ट्री के साथ-साथ गाने का म्यूजिक और लिरिक्स बेहद प्यारे हैं। लोकेशन भी कमाल है। अदिति इस फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
पढ़ें- पत्नी को बिकनी में देख संजू बाबा को आया गुस्सा, मान्यता पर नहीं पड़ा फर्क
संजय दत्त समेत फिल्म की पूरी टीम के प्रमोशन में लगी हुई है। ये फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दर्शक फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म मेकर्स गानें, ट्रेलर और पोस्टर रिलीज कर दर्शकों की बेसब्री और बढ़ा रहे हैं।