फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीना पार्कर का 'तेरे बिना' सॉन्ग रिलीज, मुंबई की गॉडमदर की शादी में बजा बेहद रोमांटिक गाना

Tue, 29 Aug 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
हसीना पार्कर - फोटो : youtube
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना पार्कर' का नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर हमेशा से बबली किरदारों में नजर आई हैं लेकिन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक में उनके अंदाज एकदम बदल गए हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक सीधी-सादी लड़की से अपराध की दुनिया की सबसे खतरनाक औरत बनती हैं। 
विज्ञापन


इस गाने में हसीना की शादी भी दिखाई गई है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स बेहद प्यारे हैं। श्रद्धा के साथ फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। 

पढ़ें- पहले ही ऐपिसोड में 'KBC' को मिला फैंस का ऐसा रिएक्शन, अब क्या करेंगे बिग बी

हसीना पार्कर को मुंबई की गॉडमदर कहा जाता था। दरअसल असल में हसीना अपराध की दुनिया से कोसों दूर थीं लेकिन अरुण गावली के गैंग ने उनके पति इस्माइल पार्कर की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना ने इस दुनिया में कदम रखा। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहा देखें गाना-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें