अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘बादशाहो’ का नया गाना 'सोचा है' रिलीज कर दिया है। ये गाना इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि आपको पसंद जरूर आएगा। इसमें कई पुराने गानों और म्यूजिक को शामिल किया गया है।
गाने में इमरान खान और ईशा गुप्ता की जबरदस्त केमेस्ट्री को जितना देखें कम है। कुछ समय पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तो फिल्म में जबरदस्त एक्शन का अंदाजा लगाया जा रहा था।
पढ़ें- Twitter Review: किसी को 'कड़क' तो किसी को बेहद मीठी लगी 'बरेली की बर्फी'
वहीं फिल्म के गाने देखें तो ये साफ है कि फिल्म में रोमांस की कमी भी नहीं है। वैसे भी जिस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल जैसे कलाकार हों, उस फिल्म से ऐसी उम्मीद करना तो बनता ही है। फिल्म में एक्शन और रोमांस के साथ राजनीति और इमोशन्स भी भरपूर हैं।