फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉम का दूसरा गाना "कूके कौ" रिलीज

Sat, 24 Jun 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' का दूसरा गाना  "कूके कौ" आज रिलीज हो गया। डेढ़ मिनट के इस गाने में  श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी आर्य एक पार्टी में अपने दोस्त के साथ एन्जॉय करती नजर आ रहीं है। गाने के आखिर में हम श्रीदेवी को अपनी बेटी आर्या को तलाश करते हुए देख सकते है। लोगों को ये पार्टी सॉग काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


फिल्म मॉम के इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को रवी उद्यावर ने डायरेक्ट किया है और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने कहा था “जब रवि और मैंने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया तो हमे लगा कि इस प्रोजेक्ट के लिए रहमान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता और वैसे भी एआर रहमान के साथ काम करना मेरे लिए सपना साकार होने जैसा है। इसके लिए मै उनका शुक्रिया करती हूं।” 
विज्ञापन


यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म एक सौतेली मां और उसकी बेटी के रिश्ते के बारे में है। फिल्म में विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना पुलिस वाले के रोल में नज़र आएगें। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें