अजय देवगन की प्रभु देवा निर्देशित फिल्म एक्शन जैक्सन 2014 में आएगी जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं। तो वहीं 2 अक्टूबर 2014 को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 2 रिलीज होगी। इसके अलावा 2015 में पावर और गुलेल नाम की दो फिल्मों में वह मुख्य भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
ये रहा जॉन का 'काला घोड़ा'
2014 में आयुष्मान खुराना के साथ वह अपनी होम प्रॉड्यूस फिल्म 'हमारा बजाज' में दिखेंगे। इसा साल दिसंबर में उनकी फिल्म 'वैलकम बैक' रिलीज होगी। 2015 में सुजीत सरकार की एक और फिल्म को वह प्रॉड्यूस करेंगे और उसमें दिखाई भी देंगे। 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'काला घोड़ा' का प्रोजेक्ट भी उनके हाथ में बताया जा रहा है।
रणवीर की सुपरहिट जोड़ियां
इस साल सितंबर में रणवीर सिंह शाद अली की फिल्म 'किल दिल' में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। इसमें उनके साथ गोविंदा और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी हैं।
चूंकि रणवीर सिंह की फिल्में लगातार हिट हुई हैं इसलिए उनके पास आने वाले तीन सालों में बड़ी फिल्में होंगी। हर बड़ी नायिका के साथ रणवीर सिंह काम करते दिखेंगे।
रणबीर बन जाएंगे बड़े सुपरस्टार
खान तिगड़ी को सबसे बड़ी चुनौती देने वाले कलाकार रणबीर कपूर की तीन फिल्म रिलीज होंगी। इस साल क्रिसमस पर उनकी फिल्म बांबे वेलवेट आएगी तो इससे पहले सिंतबर में वह रॉय फिल्म में भी दिखेंगे। 2015 में कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज होगी।
सलमान फिर बनेंगे 'प्रेम'
2016 तक पूरी तरह से बुक हैं सबके चहेते सलमान खान। उनकी साउथ रीमेक मूवी 'किक' इस साल ईद पर आएगी। सूरज बड़जात्या की महत्वाकांशी फिल्म 'राम रतन धन पायौ'(पहले बड़े भैया) 2015 में रिलीज होगी।अनीज बज्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री 2016 तक रिलीज हो पाएगी।
शाहरुख बने रहेंगे नंबर वन?
इस साल के अंत में शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर आएगी। यशराज की एक अनाम फिल्म 2015 में आ सकती है। 2015 में ईद पर उनकी फिल्म 'रईस' रिलीज होगी।
इसके अलावा शाहरुख खान के खुद के बैनर की भी कई फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं। कई नई नायिकाएं उनके साथ दिखने वाली हैं।
ऋतिक रोशन
इस साल अक्टूबर में ऋतिक-कैटरीना कैफ के साथ फिल्म बैंग-बैंग में नजर आएंगे। डैड राकेश रोशन 'कृष4' में उनको 2016 तक फिर से पर्दे पर ला सकते हैं।
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शिनिस्ट इस साल क्रिसमस पर राजू हीरानी की फिल्म 'पीके' के साथ वह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी में हैं। सरफरोश-2 पर भी वह गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
तो वहीं नित्या मेहता की फिल्म में उनके दीपिका पादुकोण के साथ आने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। उनकी ये फिल्में 2016 तक रिलीज हो पाएंगी।
अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर' इस साल रिलीज होगी। शौकीन फिल्म के रीमेक में भी वह होंगे यह फिल्म 2015 में आने की संभावना है। नीरज पांडे की एक अनाम फिल्म भी वह कर रहे हैं।