ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही समय पहले ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा।
पोस्टर काफी आकर्षित है। इसमें ऋषि कपूर परेश रावल के गाल खींच रहे हैं और परेश रावल गुस्से में हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'लड़ो मगर प्यार से'। इससे पहले 17 अगस्त को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।
पढ़ें- 'जुड़वा 2' का ट्रेलर रिलीज, वरुण धवन का डबल धमाका
फिल्म में परेश रावल ने गुजराती जबकि ऋषि ने पंजाबी शख्स का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। पोस्टर और टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कॉमेडी है। ये फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।
#PatelKiPunjabiShaadi trailer out tomorrow [22 Aug 2017]... Sanjay Chhel directs... 15 Sept 2017 release... New poster: pic.twitter.com/rI6BDGnZPT
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2017