फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की आठ घंटे शिफ्ट की मांग पर कियारा आडवाणी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मेंटल हेल्थ जरूरी; बेटी पर कही ये बात

Tue, 23 Dec 2025 03:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani On 8 Hours Shift Debate: नई-नवेली मां बनीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आठ घंटे काम की डिमांड पर अपनी राय दी है। जानिए दीपिका पादुकोण की इस मांग का कियारा ने समर्थन किया या विरोध…
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani और @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने की मांग करने के बाद इस मुद्दे को लेकर इंडस्ट्री में एक बहस चल रही है। हालांकि, इस मामले पर दीपिका को इंडस्ट्री के कई लोगों का समर्थन भी मिला है। अब इस बहस में नई-नवेली मां बनीं कियारा आडवाणी ने भी एंट्री की है। मां बनने के बाद पहली बार कियारा ने अब आठ घंटे काम करने के मुद्दे पर अपनी राय दी है। उन्होंने प्रोफेशनल जिंदगी और पर्सनल जिंदगी में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया है।

किसी भी इंडस्ट्री में तनाव अच्छा नहीं

विज्ञापन

वोग के साथ हालिया बातचीत में कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद काम और व्यक्तिगत जिंदगी में संतुलन के महत्व को लेकर बात की। आठ घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर कियारा ने कहा कि किसी भी इंडस्ट्री में अत्यधिक तनाव किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता। मेरे काम करने का तरीका प्रमुख रूप से तीन प्वॉइंट्स पर निर्भर रहता है। ये हैं- गरिमा, संतुलन और सम्मान। ये तीनों आधार मेरे घर पर और मेरे प्रोफेशनल स्टाफ पर भी लागू होते हैं।

अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं कियारा
अपने काम को लेकर कियारा ने बताया कि वह नई स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं और आने वाली एक बायोपिक को लेकर खासा उत्साहित हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि अब उनके किरदार शैली से ज्यादा कहानी की गहराई पर आधारित होते हैं। अब वह स्क्रिप्ट का चयन कहानी को देखकर करती हैं। उसके जॉनर से कोई लेना-देना नहीं है। बेटी के जन्म के बाद काम को कैसे मैनेज करती हैं, इस पर कियारा ने कहा कि सरायाह के जन्म के बाद से मेंटल हेल्थ मेरी सबसे प्रमुख प्राथमिकता बन गई है। मुझमें अब एक नई स्पष्टता और प्रेरणा है, लेकिन साथ ही खुद के और दूसरों के मेंटल हेल्थ को भी मैं महत्व देती हूं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के फैन हुए रामगोपाल वर्मा, रहमान डकैत की भूमिका के लिए जमकर की तारीफ; कही यह बात

‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी कियारा
कियारा आडवाणी ने इस साल जुलाई में एक बेटी को जन्म दिया है। कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। कपल ने एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी अब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें