फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू बाबा के लुक में पहली बार नजर आए रनबीर, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Feb 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
संजय दत्त और रनबीर कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रनबीर कपूर इन दिनों अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक पर बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रनबीर भी संजय दत्त के लुक में पूरी तरह से अपने आप को ढालने में लगे हुए हैं। हाल ही में रनबीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जिसमें रनबीर हूबहू संजू बाबा की तरह नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रनबीर इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो चाहते हैं कि इस फिल्म में वो अपने किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकें।
विज्ञापन

रनबीर ने बनाई संजय दत्त जैसी स्ट्रॉन्ग बॉडी

रनबीर कपूर
इन तस्वीरों को देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि स्लिम बॉडी वाले रनबीर ने संजय दत्त जैसी स्ट्रॉन्ग बॉडी बना ली है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने संजय दत्त के एक्सप्रेशन्स भी कॉपी किए हैं। रनबीर पिछले काफी समय से संजय दत्त की हर आदतों पर ध्यान लगाए हुए हैं ताकि बड़ी ही बारीकी से वो इस किरदार को निभा सकें। 
विज्ञापन

संजय की चाल अपना रहे हैं रनबीर

रनबीर कपूर
कुछ दिनों पहले ही रनबीर के घर से बाहर निकलते वक्त कई तस्वीरें क्लिक की गई जिनमें रनबीर बिलकुल संजय दत्त के अंदाज में ही चलते नजर आ रहे थे और अब एक उनकी संजय दत्त जैसे लंबे बालों वाले लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि निर्देशक राजकुमार हिरानी बॉलीवुड हीरो संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं जिसमें संजय दत्त का किरदार रनबीर कपूर निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें