फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म की रिलीज से कही पैसों को लेकर ऐसी बात, सुनकर सब हैं हैरान

Sat, 25 Aug 2018 08:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dharmendra,sunny and booby deol
विज्ञापन

अपने समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने पैसों के बजाय लोगों का प्यार अधिक कमाया है। यह भी जोड़ा कि वह भले ही चुनिंदा परियोजनाओं पर काम कर रहे हों, लेकिन कभी मनोरंजन जगत से दूर नहीं रहे। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने कहा, ‘अपने जीवन में मैंने कभी यह महसूस नहीं किया कि लाइमलाइट से दूर हूं। मैंने तो यहां वर्षों से लोगों के दिलों में अपने लिए प्यार देखा है। यही मेरा सपना था। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने लोगों का प्यार कमाया। सिनेमा में लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया।’ फिलहाल वह अपनी नई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ को रिलीज करने की तैयारी में है। 

धर्मेंद्र ने अभिनय की औपचारिक शिक्षा के लिए कभी किसी अभिनय सिखाने वाले स्कूल में दाखिला नहीं लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सिनेमा से उनके जुड़ने की वजह पैसा कमाना नहीं थी। धर्मेंद्र कहते हैं, ‘इन दिनों लोग व्यस्त हैं। पहले दिनों जैसी तहजीब और तमीज आजकल देखने को नहीं मिलती। पहले लोग एक-दूसरे से जुड़े होते थे और महिलाओं के सम्मान का तरीका दूसरा हुआ करता था। इन दिनों लोगों की सोच अलग है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बदलाव समय के साथ होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें