फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ का गीत ‘आशिकों की कॉलोनी’ देखने के बाद नेटिजेंस ने दी प्रतिक्रिया; शाहिद के डांस पर कही ये बात

Tue, 27 Jan 2026 04:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aashiqon Ki Colony Song Reaction: साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ आज रिलीज हुआ है। यहां जानिए गाना सुनने और देखने के बाद नेटिजेंस ने दीं क्या प्रतिक्रियाएं…
विज्ञापन
आशिकों की कॉलोनी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर और एक गाने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ आज रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहिद कपूर और दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह दिशा पाटनी ने जहां अपनी हॉटनेस दिखाई है। वहीं शाहिद कपूर के गाने में जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। अब जानते हैं शाहिद और दिशा के गाने पर नेटिजेंस ने दीं कैसी प्रतिक्रियाएं और कैसा लगा ‘आशिकों की कॉलोनी’ गाना?

शाहिद के डांस मूव्स के फैन हुए नेटिजेंस

विज्ञापन

जावेद अली और मधुबंती बागची की आवाज में सजे इस गाने को देखने-सुनने के बाद नेटिजेंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ को जहां ये गीत काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं कई यूजर्स को गाने ने निराश किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘इस गाने को दिशा पाटनी से भी ज्यादा शाहिद कपूर के लिए देखना बनता है।’ वहीं कुछ और नेटिजेंस को भी गाने में शाहिद कपूर का मून वॉक और उनके डांस स्टेप्स काफी पसंद आए हैं।

विज्ञापन


गुलजार के शब्द और जावेद अली की आवाज आई पसंग
कई यूजर्स ने गुलजार के बोलों और विशाल भारद्वाज के संगीत की भी तारीफ की है। वहीं जावेद अली की आवाज में इस तरह का गाना सुनना भी लोगों को काफी भा रहा है। गाने को देखने के बाद दिशा पाटनी की हॉटनेस से भी ज्यादा चर्चा शाहिद कपूर के डांस मूव्स की हो रही है। एक यूजर का कहना है कि शाहिद कपूर को इस तरह की और फिल्में करनी चाहिए।


 

 

कुछ ने गाने को बताया बोरिंग
हालांकि, कुछ यूजर्स को गाना पसंद नहीं आया है। उन्होंने गाने को निराशाजनक और बोरिंग करार दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘पूरा गाना देख ही नहीं पाया। बस आगे बढ़ाता रहा। उबाऊ।’ एक अन्य ने कमेंट में लिखा, ‘बहुत बुरा... मुझे यकीन है कि फिल्म में दिशा की भूमिका इतनी छोटी है कि अगर उसे और इस उबाऊ आइटम सॉन्ग को पूरी तरह से हटा दिया जाए तो फिल्म बेहतर हो जाएगी।’ एक नेटिजन ने कहा, ‘आखिरकार मैंने गुलजार साहब का एक बेहद खराब लिखा हुआ गाना सुन लिया। मुझे नहीं लगता कि अब बॉलीवुड में देखने लायक कुछ बचा है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘मैं 'ओ'रोमियो' के लिए उत्साहित था, लेकिन अब तक जो कुछ भी देखा है, वह निराशाजनक है।’
 


 

13 फरवरी को रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें