फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन और सैफ का अगला मुकाबला जुलाई में

Mon, 15 Apr 2019 08:58 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sacred Games - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पैर भारत में जमाने वाली सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की तारीख तय हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही अमर उजाला ने आपको बताया था कि सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में शो के निर्माताओं में से एक अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि केकलां का भी अहम किरदार होने वाला है।
विज्ञापन


अब शो के निर्माताओं के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक शो का दूसरा सीजन जुलाई में रिलीज होने जा रहा है। शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्विटर पेज पर लगातार रहस्य बढ़ाने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं और इन ट्वीट्स के चलते सेक्रेड गेम्स के प्रशंसकों की उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। 

सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन शो के लीड किरदार गणेश गायतोंडे की मौत के साथ खत्म हुआ था। लेकिन, शो खत्म होने से पहले गणेश के एक करीबी गुरुजी का भी खुलासा करता है। और, इस बार शो का मुख्य आकर्षण खन्ना गुरुजी की ही ये कहानी होगी। खन्ना गुरु जी के किरदार में पंकज त्रिपाठी हैं और इस कहानी में गणेश गायतोंडे के किस्से भी बार बार सामने आएंगे। बड़े परदे पर नाम कमा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार गणेश गायतोंडे उनके प्रशंसकों को इस सीरीज में काफी पसंद आया था। सीरीज में इंस्पेक्टर सरताज सिंह का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


दिलचस्प तथ्य ये भी है कि सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन रिलीज होने के बाद से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की छवि ओटीटी स्टार की ज्यादा बन गई है, तब से इन दोनों कलाकारों की किसी फिल्म में पूरे देश में हिट फिल्म होने का तमगा नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें