फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix: माधुरी दीक्षित के अपमान पर नेटफ्लिक्स को लेखक ने भेजा नोटिस, यह है मामला

Mon, 27 Mar 2023 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कानूनी नोटिस में मिथुन विजय कुमार ने कहा है कि शो में माधुरी दीक्षित पर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं, अपमानजनक भी है।
विज्ञापन
मिथुन विजय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखक और राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है। यह नोटिस नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'बिग बैंग थ्योरी' से एक एपिसोड को हटाए जाने के संबंध में भेजा गया है। ...और यह पूरा मामला जुड़ा है अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के अपमान से। दरअसल, इस शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में राज कुथरापल्ली किरदार ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर एक अपमानजनक टिप्पणी की है। इसी को लेकर मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

 
महिला विरोधी टिप्पणी पर जताई नाराजगी
कानूनी नोटिस में मिथुन विजय कुमार ने कहा है कि शो के किरदार राज कुथरापल्ली की टिप्पणी सिर्फ आपत्तिजनक नहीं, बल्कि अपमानजनक भी है। उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। खासतौर से यह टिप्पणी महिलाओं के खिलाफ रुढ़ियों को बरकरार रखने वाली है। लेखक ने कहा, 'इस तरह का कंटेंट महिलाओं के प्रति द्वेष भावना को बढ़ावा देने वाला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
Salman Khan: पुलिस रिमांड में सलमान खान का दुश्मन धाकड़ राम बिश्नोई, मुंबई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
विज्ञापन


एपिसोड हटाए जाने की मांग
कानूनी नोटिस में यह मांग की गई है कि नेटफ्लिक्स अपने शो से इस एपिसोड को तत्काल हटा दे, नहीं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कानूनी कदम उठाया जाएगा। नोटिस  नेटफ्लिक्स के मुंबई ऑफिस में भेजा गया है। बता दें कि शो में राज कुथरापल्ली का रोल एक्टर कुणाल नय्यर ने अदा किया है।
विज्ञापन

Ravi Kishan: 'रात को कॉफी पर बुलाया...,' रवि किशन ने कास्टिंग काउच पर किया चौंकाने वाला खुलासा

संवेदनशील रहने की नसीहत दी
इस मामले में मिथुन विजय कुमार का कहना है, 'नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्हें सामाजिक मूल्यों और समुदाय की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पेश किए गए कंटेंट की गुणवत्ता का ध्यान रखें। यह उनकी जिम्मेदारी है कि उनकी साइट पर अपमानजनक और भेदभाव वाला कंटेंट न परोसा जाए।' इस मामले को लेकर 'बिग बैंग थ्योरी' विवादों में है।
Aanandi Review: ‘आनंदी’ बनकर पर्दे पर उतरीं निकिता घाग, डेब्यू फिल्म में ही जमाया अभिनय का चमकता सिक्का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें