फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला, शिर्ले सेतिया का मिलेगा साथ

Wed, 31 Jul 2019 05:46 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
मस्का की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक के बाद एक नई हिन्दी वेब सीरीज़ की घोषणा करता जा रहा है। इसी लिस्ट में नेटफ्लिक्स ने अपनी नई हिन्दी ओरिजिनल फिल्म का ऐलान भी किया है। इस फिल्म का नाम मस्का रखा गया है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें जानी माना अभिनेत्री मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

विज्ञापन


नीरज उधवानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी को दर्शाया गया है जोकि खुले विचारों और अपने सपनों को पूरा करनी की क्षमता रखता है। वह फिल्म स्टार बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सफर शुरू करता है। यही सफर उसे अपने सपनों और भ्रम में फर्क करना सिखाता है। इसी सफर में उस इंसान की मुलाकात एक सीधी सोच रखने वाली लड़की से होती है। 

इस फिल्म यानी मस्का की कास्ट का ऐलान सबसे पहले शेरली सेतिया ने अपने सोशल मीडिया से किया था। शेरली ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे मनीषा कोइराला समेत पूरी कास्ट नजर आ रही। फिल्म की कास्ट में मनीषा के अलावा प्रीत कमानी, निकिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनीषा इससे पहले भी नेटफ्लिक्स की सीरीज़ लस्ट स्टोरीज में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा मनीषा बाबा संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउज़ द्वारा निर्मित फिल्म प्रस्थानम में भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें