गौरतलब है कि हाल में इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। सीरीज को लेकर देश में गजब का क्रेज देखने को मिला। हालांकि दूसरी किस्त में दर्शकों को मनमुताबिक कंटेंट नहीं मिल पाया। बावजूद इसके नेटफ्लिक्स की यह सीरीज कई रिकॉर्ड स्थापित कर गई। इसका पहला सीजन 6 जुलाई 2018 को रिलीज हुआ था वहीं दूसरा सीजन इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुआ।
सेक्रेड गेम्स 1 का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था वहीं इसके दूसरे सीजन का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है। जहां पहले सीजन में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में थीं तो वहीं दूसरे सीजन में रणवीर शौरी, कल्कि कोचलिन, सुरवीन चावला और जतिन सरना की एंट्री हुई थी। यह सीरीज विक्रम चंद्रा के 2006 के उपन्यास सैक्रेड गेम्स पर आधारित है।
पढे़: सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक की उम्र तो है 47