फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस के पिता को मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी

Wed, 18 Jun 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति जिंटा के समर्थन में अंडरवर्ल्ड आ गया है। इस मामले में नेस वाडिया को धमकी मिली है। इस पर प्रीति की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


भले ही बॉलीवुड के सितारे प्रीति जिंटा के समर्थन में बोलने से बच रहे हों। लेकिन अंडरवर्ल्ड इस मामले में प्रीति के साथ है। अंडरवर्ल्ड प्रीति का पक्ष लेकर नेस वाडिया को धमका रहा है।

नेस वाडिया के परिवार ने पुलिस से शिकायत की है कि उसे अंडरवर्ल्ड से धमकी मिल रही है। क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि नेस वाडिया के पिता और जाने-माने उद्योगपति नुस्ली वाडिया को अंडरवर्ल्ड तरफ से धमकी भरे फोन आ रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नुस्ली वाडिया की सेक्रेटरी को धमकी दी गई कि वाडिया परिवार प्रीति जिंटा को परेशान न करे, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने होंगे। फोन करने वाले ने अपना नाम अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी बताया।

हालांकि इस मसले पर प्रीति जिंटा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रीति जिंटा इस समय मुंबई में नहीं हैं। वह अमेरिका में समय बिता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें