फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी, मामा के तलाक की अफवाहों पर क्या बोले?

Wed, 26 Feb 2025 11:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में गोविंदा और पत्नी सुनीता के अलगाव की अफवाह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आईं। इस पर गोविंदा की भांजी आरती ने अपनी राय रखी है। अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने भी मामा और मामी सुनीता आहूजा के अलगाव की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 
 
विज्ञापन
गोविंदा के साथ भांजे विनय, सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम-@vinayanand786
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता गोविंदा के अलगाव की अफवाह वाली खबर चर्चा में है। अब तक गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता की तरफ से इस खबर को लेकर कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन गाेविंदा की भांजी आरती के बाद अब भांजे विनय आनंद ने चुप्पी तोड़ी है। क्या कहा, विनय ने इस खबर को लेकर जानिए? 

विनय बोले दोनों समझदार लोग हैं 

विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता के अलगाव की अफवाहों पर भांजे विनय आनंद ने हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘वे दोनों बड़े हैं, समझदार हैं। वे अपने फैसले ले सकते हैं। बाकी ऐसा कुछ होगा, मुझे नहीं लगता है।’ गोविंदा के भांजे विनय भोजपुरी फिल्मों में बतौर हीरो एक्टिव हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Govinda-Sunita Love Story: पहले तकरार, फिर इंकार और आखिर में प्यार, कुछ ऐसी है हीरो नंबर वन की प्रेम कहानी

भांजी आरती ने क्या कहा 
आरती ने मामा गोविंदा के तलाक की खबरों को गलत बताया है। वह कहती हैं, ‘कई सालों में उन्होंने बहुत मजबूत और प्यारा रिश्ता बनाया है, ऐसे में वह तलाक कैसे ले सकते हैं? मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसी अफवाहें कहां से मिलती हैं? ये सरासर गलत है।'

ये खबर भी पढ़ें:Govinda: जब टिकट के भी नहीं थे पैसे तब सिखाया डांस, फिर गोविंदा की गुरु दक्षिणा ने बचाई सरोज खान की जान

शादी को हो चुके हैं 37 साल 

विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता की शादी को लगभग 37 साल हो चुके हैं। दोनों की लव मैरीज हुई थी। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं, एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन। टीना फिल्मों में अभिनय कर चुकी है, यश फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि गोविंदा काम में व्यस्त रहते हैं तो देर से घर आते हैं। ऐसे में वह अलग घर में रहती हैं और गोविंदा दूसरे घर में रहते हैं, जिससे दोनों का रूटीन डिस्टर्ब ना हो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें