प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल निभाते दिखाई देने वाले हैं। इसकी जानकारी नील नितिन मुकेश ने ट्वीट के जरिए दी है। ये पहली बार नहीं है जब नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं, इससे पहले भी वो विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
'बाहुबली 2' को अपने पांच साल देने के बाद प्रभास कुछ समय के लिए दोस्तो के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गए हुए थे। वहां से लौटते ही प्रभास मे 'साहो' की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म का काफी इंतजार कर रहे हैं।
'बाहुबली' की सफलता के बाद फैंस को प्रभास से उम्मीदें और बढ़ गई है। अब देखना ये होगा कि प्रभास फिल्म से फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं। फिल्म मे प्रभास के फर्स्ट लुक की भी सभी को बेसब्री से इंतजार है
And it begins.... DAY 1 shooting of ... "SAAHO" 🙏🏻 https://t.co/ZxnDcRMiD4
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) June 9, 2017