फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री से लेखिका बनीं नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा, बोलीं- ‘वास्तविक अनुभवों पर आधारित है किताब’

Thu, 12 Feb 2026 09:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aisha Sharma Debut Book: अभिनेत्री आयशा शर्मा बॉलीवुड में सफल न होने के बाद अब लेखिका बन गई हैं। उनकी पहली किताब आने वाली है। जानिए किताब के बारे में आयशा ने क्या बताया…
विज्ञापन
नेहा शर्मा और आयशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम@aishasharma25
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आईं अभिनेत्री आयशा शर्मा अब एक लेखक बन गई हैं। आयशा फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने 'ब्लूम' के साथ एक लेखिका के रूप में अपनी शुरुआत की है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह किताब रोजमर्रा के इमोशनल अनुभवों से प्रेरित है।

यह किताब उन भावनाओं को बताएगी, जिन्हें आप कह नहीं पाते

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में आयशा ने अपनी किताब को लेकर कहा कि यह उन पाठकों से बात करती है जो तनाव, खुद पर संदेह और हर चीज को संभालने के अथक दबाव से जूझ रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सही किताब सही समय पर मिलती है। मुझे उम्मीद है कि यह आपको तब मिले जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। मुझे उम्मीद है कि जब ऐसा हो, तो यह आपको यह एहसास दिलाए कि आपको समझा जा रहा है, उन दिनों में जब आपको किसी सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
मैं यह दावा नहीं करती कि मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरी किताब आपको यह महसूस कराएगी कि ‘आयशा ने उन भावनाओं को शब्दों में पिरो दिया है, जिन्हें मैं हमेशा से महसूस करती रही हूं लेकिन व्यक्त करना नहीं जानती थी। यह किताब 27 फरवरी 2026 को भारत के बुकस्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन





खुद किया पब्लिशर्स से संपर्क
आयशा ने बताया कि ये किताब उनकी आत्मकथा नहीं है, लेकिन फिर भी यह उनके वास्तविक भावनात्मक अनुभवों पर आधारित है। किताब की शुरुआत और प्रकाशन को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने खुद ही इसका कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अपने आप से ही पब्लिशर्स से भी संपर्क किया। उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया, न केवल एक राइटर के रूप में, बल्कि अपनी क्रिएटिवनेस पर भरोसा करने वाली एक व्यक्ति के रूप में भी। आयशा ने बताया कि अपनी शैली के अनुरूप राइटिंग धीरे-धीरे आगे बढ़ी। कई चीजें तो निजी डायरी राइटिंग और आत्मचिंतन के रूप में शुरू हुईं। फिर उनमें धीरे-धीरे गहरी फीलिंग्स आनी शुरू हुईं।

विज्ञापन

नेहा शर्मा और आयशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता को दिया श्रेय
अपने आसपास के लोगों के समर्थन के बारे में आयशा ने कहा कि कई मायनों में मेरे माता-पिता ही इस किताब के अस्तित्व का कारण हैं। उन्होंने हमेशा मुझे अपने दिल की सुनने और खुद पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसी भरोसे ने मुझे गंभीरता से लिखने का साहस दिया। यह किताब उन्हें समर्पित है क्योंकि उनका विश्वास मेरी इस यात्रा का आधार रहा है। आयशा ने बहन नेहा शर्मा को खुद को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने नेहा को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बताया। 

नेहा शर्मा की बहन हैं आयशा
आयशा शर्मा अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन हैं। उन्होंने 2018 में आई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। आयशा अक्सर सोशल मीडिया पर बहन नेहा के साथ नजर आती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें