फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: रक्षाबंधन पर नेहा ने भाई टोनी संग साझा की तस्वीरें, अलग होने की घोषणा के बाद बहन सोनू साथ दिखीं

Sat, 09 Aug 2025 07:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Kakkar Celebrate Rakshabandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, सारी दूरियों को मिटा देता है। यह बात सोनू, नेहा और टोनी कक्कड़ पर भी सटीक बैठती है। तीनों ने मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। यूजर ने भी इनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। 
 
विज्ञापन
सोनू, नेहा और टोनी कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ महीने पहले सिंगर सोनू कक्कड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने भाई और बहन, टोनी और नेहा कक्कड़ से अलग होने की बात कही। फिर इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि सोनू के रिश्ते अपनी बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ से खराब हो चुके हैं, इनके रिश्ते में दूरियां आ चुकी हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर साथ आकर नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ ने जाहिर कर दिया कि इनका रिश्ता अटूट है। 

विज्ञापन


नेहा ने लिखा इमोशनल मैसेज 
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीर साझा की हैं। साथ ही एक इमोशनल बात भी लिखी है। वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘फैमिली तो फैमिली ही होती है।’ एक और पोस्ट साझा करते हुए भी वह रक्षाबंधन की शुभकामनाएं फैंस को देती हैं। वह लिखती हैं, 'हमारी तरफ से हैप्पी रक्षाबंधन। लव यू।' नेहा ने सोनू कक्कड़, टोनी कक्कड़ और अपने पैरेंट्स के साथ भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।  
 


 
 

नए गाने को लेकर चर्चा में नेहा कक्कड़ 
इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने ‘बीच बाजार’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को नेहा ने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर तैयार किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी एक गाना ‘नचदी…’गाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें