फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: 'उन्हें शामिल करना गलती थी', मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बाद आयोजकों ने किया नेहा कक्कड़ का पर्दाफाश

Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ के दावों के विपरीत आयोजकों ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर खुलासा, लिखा लंबा पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक बयान जारी कर मेलबर्न में अपने कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचने के लिए मिली आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मुफ्त में परफॉर्म किया और आरोप लगाया कि आयोजक उनका भुगतान लेकर भाग गए। हालांकि, कुछ दिनों बाद आयोजकों ने उन पर 4.52 करोड़ रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया और आगे कहा कि वास्तव में यह गायिका ही है, जिन्हें उन्हें भुगतान करना चाहिए।

विज्ञापन

नेहा की वजह से हुआ आयोजकों को नुकसान
शो के आयोजकों बीट्स प्रोडक्शन ने कक्कड़ के सिडनी और मेलबर्न कॉन्सर्ट के खर्चों की बड़ी सूची साझा की, जिसमें खुलासा किया गया कि नेहा के अनप्रोफेशनलिस्म के कारण उन्हें मार्गरेट कोर्ट एरिना के लिए बैन कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सिडनी और मेलबर्न में क्राउन टावर्स द्वारा धूम्रपान करने के लिए बैन किया गया है, क्योंकि कलाकार ने आर्टिस्ट रूम में धूम्रपान किया था, जो ऑस्ट्रेलिया में सख्त वर्जित है।

आयोजकों ने किया नेहा के दावों का खंडन
इससे पहले नेहा ने दावा किया था कि उनके लिए भोजन, पानी या होटल में रहने की व्यवस्था नहीं की गई थी। अब आयोजकों ने साफ किया कि उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें नेहा को एयरपोर्ट पर पहुंचते, आयोजकों से मिलते और कार तक ले जाते हुए दिखाया गया, जहां उनके लिए कई कार का इंतजाम किया गया था।

नेहा का आयोजकों पर आरोप
आयोजकों ने कहा, 'आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। शो के बाद हम भारी कर्ज में डूब गए हैं। उन्हें ही हमें भुगतान करना चाहिए। उन्हें अपने साथ रखना एक गलती थी।' इससे पहले नेहा कक्कड़ के नोट में लिखा था, 'क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में प्रस्तुति दी थी? आयोजक मेरे और दूसरों के पैसे लेकर भाग गए। मेरे बैंड को भोजन, होटल और यहां तक कि पानी भी नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके साथी गए और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। इन सबके बावजूद हम मंच पर गए और बिना किसी आराम या किसी भी चीज के शो किया, क्योंकि वहां मेरे प्रशंसक घंटों मेरा इंतजार कर रहे थे।'
L2 Empuraan Row: 'एल2 एम्पुरान' में लगाए जाएंगे 17 कट, दंगे के दृश्य पर हुए विवाद के चलते म्यूट किए गए संवाद
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
यह सब तब शुरू हुआ, जब नेहा ने कथित तौर पर मेलबर्न में अपने हालिया कॉन्सर्ट में सिर्फ एक घंटे के लिए परफॉर्म किया। इवेंट के दौरान वह रो पड़ीं और देरी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी। हालांकि, उन्हें जल्द ही कॉन्सर्ट में जाने वालों की ओर से भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने उनके इस बर्ताव को ड्रामा बताया।
Sikandar Advance Booking: ‘प्रेम रतन धन पायो’ से भी पिछड़ी सलमान की ‘सिकंदर’, अब तक बिकीं बस इतनी टिकटें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें