फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोनी कक्कड़ इस बार लेकर आए बिजली की तार, उर्वशी रौतेला के साथ मिलकर देंगे ये वाला झटका

Sun, 08 Sep 2019 11:19 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री में नए सिंगर्स को खूब शोहरत मिल रही है। इन्हीं में से एक उभरता नाम है टोनी कक्कड़। टोनी का हालिया रिलीज सॉन्ग 'धीमे-धीमे' यू ट्यूब पर खूब पसंद किया गया।  अब टोनी जल्द ही अपने नए गाने के साथ धमाल मचाने को तैयार है। इस गाने का नाम है 'बिजली की तार'। जिसे सोनू ने ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। इस गाने में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरती नजर आएंगी।

विज्ञापन


टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार कहते हैं,  'टोनी कक्कड़ को पता है कि युवा क्या चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर टोनी ने यह गाना कंपोज किया है। उर्वशी ने अपनी एनर्जी से इस गाने को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।' वहीं, इस गाने के बारे में टोनी का मानना है, 'बिजली की तार गाना बनाते समय बेहद मजा आया। यह पूरी तरह से एक मजेदार गाना है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह गाना लोगों के दिलों को छू जाए।'

गाने के म्यूजिक वीडियो को अपने लिए बेहद खास मानने वाली उर्वशी रौतेला कहती हैं, 'जब मैंने पहली बार बिजली की तार सुना तो मुझे यह गाना काफी पसंद आया। हमने जॉर्जिया के कुछ शानदार लोकेशन्स पर इसकी शूटिंग है। मुझे गाने में अलग-अलग  तरह की कोरियग्राफी को आजमाने का मौका भी मिला। यह काफी व्यस्त शूट रहा। एक दिन तो 19 घंटे तक लगातार शूटिंग चलती रही। लेकिन, इसके बावजूद इस गाने की शूटिंग का मैंने खूब लुत्फ उठाया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भीगी भागी सी नजर आईं अनन्या तो पार्टी मूड में दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें