फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल जीत लेगा नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल की आवाज में नया गाना 'निकले करंट'

Fri, 12 Oct 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेहा कक्कड़, जस्सी गिल
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। अब नेहा कक्कड़ और पंजाबी एक्टर सिंगर जस्सी गिल का एक नया गाना 'निकले करंट रिलीज हो चुका है। इस गाने को सुख-ई म्यूजिकल डॉक्टर्स ने म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। 
विज्ञापन


गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे साल का सबसे बेहतरीन पार्टी सॉन्ग। इस गाने में नेहा और जस्सी के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है, और इसे खूब देखा जा रहा है। ये गाना youtube पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही घंटो में इस गाने को देखने वालों की संख्या 489,217 हो गई है।

नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में काला चश्मा और लड़की ब्यूटीफुल जैसे कई और सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था।
विज्ञापन


इसके अलावा नेहा इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' जज कर रही हैं। बता दें नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट हो गईं थी।
विज्ञापन


यहां सुने गाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें