फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पति अंगद बेदी और बच्चों संग पूल में मस्ती करती दिखीं नेहा धूपिया, देखें मजेदार वीडियो

Mon, 03 Jan 2022 08:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साल 2022 का स्वागत बॉलीवुड स्टार्स ने वेकेशन के साथ किया है। इन दिनों तमाम बॉलीवुड स्टार्स मुंबई से बाहर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, जिसमें नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा अपने पति अंगद बेदी और अपने बच्चों को साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं और यहां से वह अपनी छोटी सी फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वहीं, अब नेहा धूपिया ने अपने पति और बच्चों के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी मिलकर स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि नेहा अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों के साथ स्विमिंग में नजर आ रही हैं। इस दौरान अंगद अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और वह उसे ऊपर की ओर हवा में उछाल रहे हैं। दूसरी तरफ, नेहा अपने बेटे को गोद में लेकर पूल में खड़ी हैं। नेहा का बेटा अभी सिर्फ तीन महीने का है। इस वीडियो में सभी को मस्ती करते हुए साफ देखा जा सकता है। नेहा धूपिया का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसमें 25 हजार से भी ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।


 
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मेहर है। इसके बाद नेहा और अंगद ने 3 अक्टूबर 2021 को बेटे का स्वागत किया।
विज्ञापन

 
वर्क फ्रंट की बात करें नेहा धूपिया बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री मानी जाती हैं। वह आखिरी बार शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में नेहा के अलावा श्रुति हासन और काजोल भी नजर आई थीं। इसके अलावा, नेहा धूपिया ‘सिंह इज किंग’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज' में गैंग लीडर्स भी बनती नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें