विराट-अनुष्का के अलावा करीना कपूर-सैफ अली खान अपने बेटे जेह, करण जोहर अपने बच्चों यश और रूही, सोहा अली खान-कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया और हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नतासा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ इस पार्टी में शामिल हुईं।
बॉलीवुड कलाकार नेहा धूपिया और अंगद बेटी ने कल रात अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी के लिए प्री बर्थडे पार्टी रखी। उन्होंने इस समारोह में कई बड़े दिग्गजों को भी आमंत्रित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान विराट और अनुष्का ने पैपराजी के सामने पोज भी दिया। इसके अलावा विराट ने एक फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाईं। भारत में दोनों को लंबे समय बाद एकसाथ देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
विराट-अनुष्का के अलावा इस पार्टी में करीना कपूर-सैफ अली खान अपने बेटे जेह, करण जोहर अपने बच्चों यश और रूही, सोहा अली खान-कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया और हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नतासा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ इस पार्टी में शामिल हुईं। सभी कलाकात बहुत ही कैजुअल लुक में थे। इस पार्टी ने छोटे बच्चों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।