फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: प्यार में धोखा खा चुकी हैं विद्या, बोलीं- इंसान को वह सब चीजें छोड़ देनी चाहिए जो काम नहीं आती

Wed, 05 Jul 2023 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री विद्या बालन ने कई दिनों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

 

फिल्म नीयत में आने वाली हैं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘नीयत’ में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी , जो सात जुलाई को रिलीज होगी। अभिनेत्री चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अपने जीवन के बारे में बात की और बताया कि वह उनसे कैसे मिलीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं और जब उन्हें सिद्धार्थ मिले तब उन्होंने प्यार का एहसास हुआ था।

विज्ञापन

 

Lootera: सोनाक्षी-रणवीर की 'लुटेरा' को दस साल पूरे, प्रोड्यूसर एकता कपूर बोलीं- फिल्म ने सभी उम्मीदें पूरी कीं
 

शादी नहीं करना चाहती थीं विद्या?
विद्या ने कहा,  ‘मैं किसी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मैंने कभी खुद को शादी करने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं देखा। एक उम्र के बाद मुझे ऐसा लगा कि मेरे पास भी कोई होना चाहिए, जिससे मैं अपने सुख दुख बांट सकूं। अपनी सफलता को उसके साथ सेलिब्रेट कर सकूं। काम के बाद हर कोई अपनी दिन भर की बातें अपने परिवार के अलावा अपने पार्टनर से शेयर करता है। मुझे भी लगा कि जिंदगी में ऐसा कोई तो होना चाहिए। मैंने कुछ लोगों को डेट किया, लेकिन बात नहीं बन पाई।' 

विज्ञापन


Shahrukh Khan: 'डंकी' और 'जवान' ने बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही शाहरुख की फिल्मों ने कमाए 480 करोड़!

 

प्यार में धोखा खा चुकी हैं विद्या

विज्ञापन

इंटरव्यू में आगे विद्या से पूछा गया कि क्या उन्हें पिछले रिश्ते में धोखा मिला है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां, मुझे धोखा मिला था। इस धोखे ने मुझे सिखाया कि व्यक्ति को उन सभी चीजों को छोड़ना होगा, जो उसके काम नहीं आती हैं। इस के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि अब मैं किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं आऊंगी और सिर्फ डेटिंग करूंगी और इसी दौरान मेरी मुलाकात सिद्धार्थ रॉय कपूर से हुई।'

 

 







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें