फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों से बेहद खफा हैं रणबीर के मां-बाप

Tue, 30 Jul 2013 06:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के स्पेन के बीच की अंतंरग तस्वीरों के लीक हो जाने से रणबीर कपूर के मां-बाप बेहद नाराज हैं। उन्हें लगता है कि इन तस्वीरों से रणबीर कपूर के कैरियर को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


ऋषि कपूर और नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर की कैटरीना कैफ के साथ मीडिया में जारी हुई तस्वीरों को लेकर काफी गुस्से में हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना टू पीस बिकिनी में और रणबीर सिर्फ शार्ट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं।



हालांकि इन तस्वीरों को लेकर कपूर खानदान की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है, लेकिन कपूर परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि नीतू और ऋषि बेटे की निजी जिंदगी की तस्वीरें पब्लिक में आने से यह दोनों ही दुखी हैं।
विज्ञापन


हाल ही में कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर के साथ स्पेन के बीच पर बिकिनी पहनकर छुट्टियां देखी गई हैं। हालांकि इन तस्वीरों के लीक होने के बाद भी इन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा है और वह श्रीलंका छुट्टियां मनाने निकल गए हैं।  
विज्ञापन


अब जब इन तस्वीरें से ऋषि कपूर और नीतू सिंह के नाराज होने की खबरें आयी हैं तो हो सकता है कि यह दोनों ही खुद को सार्वजनिक तौर पर एक साथ दिखने से बचाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें