फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की शादी के खिलाफ हुए नीतू और ऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ शादी के पहले ही किराए का घर लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह दोनों 15 लाख प्रति माह के किराए वाले मकान में रहेंगे।
विज्ञापन


अब इस मामले में मोड़ आ गया है। खबरें हैं कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर को इस बात से गहरी नाराजगी है कि उनका बेटा शादी के पहले ही उन्हें छोड़कर अलग रहना शुरु कर देगा।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने संकेतों में रणबीर कपूर से यह बात कह दी है कि उन्हें यह मंजूर नहीं है कि रणबीर कैटरीना के लिए उनसे अलग रहें।

Trending Videos
विज्ञापन

नीतू सिंह का विरोध भी

इस मामले में नीतू सिंह भी विरोध में हैं। बस उनका तरीका जरा अलग हटकर है। वह कैटरीना की उपेक्षा कर रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ अपनी चचेरी बहन निताशा नंदा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। निताशा रणबीर की आंटी ऋतू नंदा की बेटी है।

​यहीं कुछ तस्वीरें नीतू सिंह और नताशा ने पोस्ट की हैं। जो तस्वीर निताशा ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू सिंह के पीछे खडी दिख रही है। लेकिन जो तस्वीर नीतू सिंह ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू के पीछे से गायब हैं।

​इस पार्टी में पूरा का पूरा कपूर खानदान एक साथ इकठ्ठा हुआ था। जिसमें रणबीर, करिश्मा, अरमान, समेत घर के सभी पारिवारिक सदस्य थे। वहीं जब एक साथ पारिवारिक फोटो खिंचवाई गई तो कैट भी उनके साथ थी। लेकिन जब नीतू ने तस्वीर 'फोटो शेयरिंग पोर्टल' पर पोस्ट की तो उसमें से अपने पीछे खड़ी कैट को हटवा दिया।​

​ लेकिन वहीं जब निताशा ने फोटो पोस्ट की तो उस तस्वीर में कैटरीना कैफ साफ-साफ नीतू के पीछे खडी दिखाई दे रही है। ​इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें