अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ शादी के पहले ही किराए का घर लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह दोनों 15 लाख प्रति माह के किराए वाले मकान में रहेंगे।
अब इस मामले में मोड़ आ गया है। खबरें हैं कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर को इस बात से गहरी नाराजगी है कि उनका बेटा शादी के पहले ही उन्हें छोड़कर अलग रहना शुरु कर देगा।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने संकेतों में रणबीर कपूर से यह बात कह दी है कि उन्हें यह मंजूर नहीं है कि रणबीर कैटरीना के लिए उनसे अलग रहें।