रिद्धिमा को रहा अभिनय का शौक
रिद्धिमा कपूर के बारे में नीतू बताती हैं, 'वह बहुत ही सुंदर और हुनरमंद लड़की रही है। वह बहुत अच्छी मिमिक्री करती है। उसने बचपन में ही सोच लिया था कि हीरोइन बनेगी, अभिनय के क्षेत्र में जाएगी। लेकिन वह कभी इस बात को अपने पिता के सामने नहीं कह पाई। उसने अपने पिता की खुशी और सुकून के लिए अपना सपना पूरा नहीं किया। आगे चलकर भी उसने एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोचा। वह अभिनेत्री बनने के बजाय फैशन डिजाइनर बन गई। इस प्रोफेशन के लिए ऋषि ने उसे खुशी-खुशी लंदन भेज दिया।'
पिता ऋषि को नहीं मंजूर था रिद्धिमा का हीरोइन बनना
नीतू आगे बताती हैं, 'असल में ऋषि, रिद्धिमा को लेकर बहुत ही प्रोटेक्टिव रहे, इसलिए भी वह नहीं चाहते थे कि रिद्धिमा फिल्मों जाए। अगर रिद्धिमा जिद करती एक्ट्रेस बनने की तो शायद ऋषि खुद को ही मार डालते। वह रिद्धिमा से इस बात को लेकर काफी नाराज होते। शायद इसलिए ही रिद्धिमा ने हीरोइन बनने का अपना सपना पूरा नहीं किया।
रिद्धिमा कपूर-रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर भी हैं बहन के कायल
रणबीर कपूर जो कि बॉलीवुड के बहुत ही उम्दा अभिनेता हैं, अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। वह भी अपनी बहन के टैलेंट और हुनर के कायल हैं। समय-समय पर अपनी बहन की तारीफ रणबीर करते रहते हैं। आलिया भट्ट भी अपनी ननद की कायल नजर आती हैं। इस तरह देखा जाए तो कपूर खानदान में हर शख्स रिद्धिमा के हुनर और शख्सियत से अच्छी तरह से वाकिफ है।