फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर शॉट से पहले मैं कांप जाती थी’, नीतू कपूर ने बताया ऋषि कपूर के निधन के बाद कितनी मुश्किल थी सेट पर वापसी

Mon, 11 May 2026 11:56 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने बताया ऋषि कपूर के बाद ‘जुग जुग जीयो’ में काम करना कितना मुश्किल था। जानिए करण जौहर को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इस बीच नीतू कपूर ने याद किया कि कैसे करण जौहर ने पति व अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद, उन्हें अपनी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के लिए मनाया था। साथ ही उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने आते ही वो कांपने लगती थीं।

ऋषि कपूर के बिना सेट पर जाना दर्दनाक था

विज्ञापन

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद करण जौहर ने ही उन्हें 'जुग जुग जीयो' के साथ दोबारा लाइमलाइट में आने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा कि करण ने मुझसे कहा, 'नीतू जी, मुझे लगता है आपको वापसी करके एक फिल्म करनी चाहिए,' मैंने हां कह दी।

आपको अंदाजा भी नहीं है, 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग के दौरान मैं बहुत घबराई हुई थी। हर शॉट से पहले मैं कांप जाती थी। मैंने 70-80 फिल्में की हैं, लेकिन मुझमें वो हिम्मत नहीं थी। अपने पति के बिना अकेले सेट पर जाना। मेरे साथ कोई नहीं था। यह बहुत ही दर्दनाक और पहला अनुभव था। लेकिन मैंने किया और इससे मुझे मदद मिली।

विज्ञापन

नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और शोज से दर्द से बाहर निकलने में मिली मदद
इस दौरान उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नीतू कपूर के साथ पॉडकास्ट में मौजूद थीं। उन्होंने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार द्वारा झेले गए कठिन दौर के बारे में बताया। रिद्धिमा ने खुलासा किया कि वह मुझसे अपने दिल की बात नहीं कह पाती थीं क्योंकि मैं भी दुख में थी। मैं भी उनसे अपने दिल की बात नहीं कह पाती थीं।

हम सोने के लिए अलग-अलग कमरों में जाते थे। नीतू ने कहा कि काम पर वापस लौटने से मुझे आखिरकार उबरने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मैं बाहर गई, मैंने शो किए, मैंने कुछ शो में जज की भूमिका निभाई और इन सबने मुझे मजबूत बनाया। आज मुझे शोहरत या पैसे की जरूरत नहीं है। मैं बस खुद को खुश रखने के लिए कभी-कभी फिल्में करती हूं।

 

विज्ञापन

नीतू सिंह और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
2020 में हुआ था ऋषि कपूर का निधन, 2022 में आई थी ‘जुग जुग जीयो’
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया से निधन हो गया। इसके बाद साल 2022 में करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'जुग जुग जीयो' रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

इस फिल्म में नीतू कपूर ने भी अहम किरदार में नजर आई हैं। ऋषि कपूर के बिना यह उनकी पहली फिल्म भी थी। हाल ही में नीतू कपिल शर्मा के साथ 'दादी की शादी' में नजर आई हैं। जबकि रिद्धिमा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें