ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला - ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' को मुंबई में रीलॉन्च किया गया। इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था।
नीतू कपूर ने पूरी फैमिली की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर डालते हुए लिखा, 'खुल्लम खुल्ला शो पर'। तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर के अलावा रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी नाती समायरा साहनी हैं।
रणबीर कपूर लॉन्च के वक्त अपने संजय दत्त की बॉयोपिक के लुक में नजर आए। रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन सभी कि निगाहें क्यूट समायरा पर थीं। जहां सभी इस मौके पर खुश थे वहीं वो फोटो में थोड़ी उदास दिख रही हैं।