नीतू का पोस्ट
इस फिल्म का निर्देशन रमेश तलवार ने किया था। नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का रोमांटिक गाना 'जान मेरी रूठ गई' शेयर किया और लिखा, 'दूसरा आदमी के 48 साल'। उन्होंने फिल्म का दूसरा गाना 'नजरों से कह दो' भी शेयर किया।
नीतू और ऋषि की प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात 1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। सहकर्मी के रूप में शुरू हुआ रिश्ता जल्दी प्यार में बदल गया। डेटिंग के बाद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। उनकी बेटी रिद्धिमा 1980 में और बेटा रणबीर कपूर 1982 में पैदा हुए।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अपनी कार में लगाई 'लबूबू' डॉल, शेयर किया मजेदार वीडियो, सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन