रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जिंदगी में अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ गए हैं। रणबीर 33 और कैटरीना 32 बरस की हैं। दोनों के चिंतित परिवार चाहते हैं कि वह अपना-अपना घर बसा लें। खबर है कि खोजबीन शुरू हो गई है।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अलगाव को अब अर्सा बीत गया है। अब दोनों के परिवार चाहते हैं कि वह अपनी-अपनी जिंदगियों में रम जाएं। नतीजा यह कि एक तरफ कैटरीना की मां सुजैन टरकोटे और दूसरी तरफ रणबीर की मां नीतू सिंह अपने-अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश में लग गई हैं। पिछले सप्ताह खबर थी कि कैटरीना की मां ने अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश शुरू कर दी है और वह किसी गैर-फिल्मी व्यक्ति में संभावनाएं ढूंढ रही हैं। अब खबर आई है कि नीतू सिंह भी रणबीर के लिए गैर-फिल्मी परिवार की दुल्हन तलाश कर रही हैं।
इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि यह असल में एक-दूसरे को बताने की कोशिश है कि हमारे पास तुमसे बेहतर विकल्प हैं। रोचक बात यह है कि ब्रेक-अप के बाद रणबीर-कैटरीना खामोश हैं। दोनों ने अपनी अधूरी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। कैटरीना के परिवार के करीबियों की मानें तो रणबीर को मानने की तमाम कोशिशें करने के बाद सुजैन मान चुकी हैं कि कपूर खानदान का चिराग कैटरीना की जिंदगी नहीं लौटने वाला।