तो वहीं नीति की बहन शक्ति मोहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने नीति और निहार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेटा हुआ है। फोटो में निहार नीति को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। नीति की दूसरी बहन मुक्ति ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके नीति के मां बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
नीति मोहन और निहार पांड्या
बता दें, नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थीं।
नीति मोहन ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में गाना 'इश्क वाला लव' से डेब्यू किया था। इस गाने को विशाल शेखर ने संगीतबद्ध किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' का 'जिया रे' गाना गाया। इसके अलावा वह कई हिट गाने दे चुकी हैं। नीति जहां संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं वहीं उनकी बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन डांस के क्षेत्र में हैं।