इस हफ्ते रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ी की फिल्म जय गंगाजल उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है। इस हफ्ते जय गंगाजल के साथ जो दूसरी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें फिल्मी पंडितो और बॉक्स ऑफिस को नहीं है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल से तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
पहले तीन दिन में फिल्म ने बहुत ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं की है। पहले तीन फिल्म की कमाई के लिए सबसे अहम मान जाते हैं क्योंकि आमतौर पर इसके बाद फिल्म कोई खास बिजनेस नहीं करती है। पहले दिन जय गंगाजल ने 5.50 करोड़ के साथ शुरूआत की। इसके बाद शनिवा को फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की।
पहले दो दिन में फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद रविवार की छुट्टी होने के कारण फिल्म की कमाई में तगड़े उछाल की उम्मीद कर रहे थे। रविवार को फिल्म ने उम्मीदों को मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। दूसरी तरफ नीरजा का शानदार सफर जारी है।