Neena Gupta: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना से पूछा गया कि जब लोग उनसे उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल करते हैं तो वह कैसे रिएक्ट करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जो उनके बेबाक अंदाज को दिखाता है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
नीना गुप्ता अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बिना किसी झिझक के अपनी राय सामने रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने उन दिए गए बयानों पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
वजन और प्रेग्नेंसी को लेकर भी झेल चुकी हैं सवाल
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान नीना से पूछा गया कि अगर कोई उनसे पूछे कि वह शादी कब कर रही हैं तो उनका क्या जवाब होगा। इस पर उन्होंने कहा, 'तुम्हारे बाप का नहीं खाती। तुम्हें क्या परेशानी है? तुम्हारी शादी हुई है या नहीं?' नीना ने साफ कर दिया कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर इस तरह के सवाल बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
नीना गुप्ता ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर भी लोगों की बातों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार साड़ी पहनने के दौरान कमर के पास कपड़ा थोड़ा ज्यादा इकट्ठा हो गया था। इसके बाद लोगों ने उनके शरीर को देखकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं।
विज्ञापन
नीना ने बताया कि लोग उनके वजन को लेकर सवाल करने लगे और यहां तक पूछने लगे कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय नीना की उम्र करीब 60 साल थी। लोगों के इस तरह के सवालों से वह काफी परेशान हो गई थीं।
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
कह दो मैं प्रेग्नेंट हूं
नीना ने बताया कि लगातार सवाल किए जाने से परेशान होकर उन्होंने अपनी टीम से कह दिया था कि अगर कोई पूछे तो कह देना कि मैं प्रेग्नेंट हूं। उनका मानना है कि इस तरह के सवालों का सामना करने के लिए कभी-कभी सामने वाले को उसी अंदाज में जवाब देना जरूरी है।
नीना अब दूसरों को भी सलाह देती हैं कि अगर कोई उनके शरीर या वजन को लेकर उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश करे तो वे मजाक में कह सकते हैं कि 'हां, मैं प्रेग्नेंट हूं।' उनके मुताबिक, इससे सामने वाले को समझ आ जाएगा कि किसी के शरीर और निजी जिंदगी को लेकर सवाल करना सही नहीं है।