गोविंदा के साथ अफेयर को लेकर बोलीं
नीलम कोठारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और गोविंदा के अफेयर को लेकर बात ही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ कभी था ही नहीं...लोग जो सोचते हैं वही लिख देते हैं। उन दिनों अभिनेता प्रेस से डरते थे। ये जीवन का हिस्सा रहा है। उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाह उड़ी। जब गोविंदा ने एक शो के दौरान कहा कि वे नीलम कोठारी से शादी करना चाहेंगे।
Bigg Boss 18: क्या टूट जाएगी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती? बिग बॉस में बदलने लगे समीकरण
गोविंदा ने कही थी नीलम को लेकर ऐसी बात
गोविंदा ने 1990 में दिए एक इंटरव्यू में नीलम कोठारी की तारीफ की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ उन्हें बदलने की भी बात की थी। साथ ही गोविंदा ने कहा कि सुनीता को नीलम कोठारी की तरह बनना चाहिए। गोविंदा ने ये तक कह दिया था, कि वे सुनीता को छोड़कर नीलम से शादी करने जा रहे हैं और इसमें उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता है।
IFFI: इफ्फी में दिखी सुभाष घई की 'गांधी एक विचार', 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री को लेकर निर्देशक ने रखी अपनी बात