फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस और युविका के बाद अब ये टीवी कपल करने जा रहा है शादी

Wed, 17 Oct 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neil vindhya
विज्ञापन
टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। हाल ही में लव बर्ड्स युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने सात फेरे लिए तो वहीं अब एक और टीवी कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। शो 'ससुराल सिमर का' में अहम किरदार निभा रहीं विंध्या तिवारी शादी करने जा रही हैं ।
विज्ञापन


'ये है मोहब्बतें' और 'वारिस' जैसे शो में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर नील मोटवानी के साथ शादी करेंगी । नील ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को अपने फैंस से शेयर किया है। बताया जा रहा है कि दोनों की रोका सेरेमनी दिसंबर में होगी । वहीं विंध्या ने खुलासा किया कि शादी की प्लानिंग परिवार वाले कर रहे हैं। 

विंध्या ने कहा, नील ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। हमारे रिश्ते में आने के पहले ही वो मेरे परिवार वालों से मिला। एक मौके पर जब मेरे परिवार वाले सेट पर मिलने आए तो हम सबने साथ में डिनर किया । नील ने उन्हें फिर ड्रॉप किया। इसके बाद मेरे पिता ने सोचा कि नील मेरे लिए ही बना है। दोनों की मुलाकात एंड टीवी के पॉपुलर शो 'वारिस' के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें