फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बनें 'विक्की डोनर' और 'कहानी' जैसी फिल्में: तिग्मांशु धूलिया

Fri, 08 Feb 2013 04:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि 'विक्की डोनर' और 'कहानी' जैसी फिल्मों का बनना सिनेमा जगत के लिए अच्छी बात है। लेकिन इस तरह की सफल फिल्में बहुत कम बनती हैं और एक या दो फिल्में सिनेमा जगत की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए नाकाफी हैं। इस तरह की फिल्में लगातार बनती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


आईएएनएस से बात करते हुए धूलिया ने कहा "सिनेमा जगत के लिए यह एक अच्छा समय है। लेकिन इन दो फिल्मों की तरह कितनी फिल्में बनती हैं। सिनेमा जगत में बदलाव तब तक नहीं हो सकता जब तक अच्छी फिल्मों का अनुपात इतना कम होगा।" धूलिया के अनुसार, सिनेमा के साथ प्रयोग किए जा सकते हैं लेकिन यह कविता लिखने जैसा नहीं है इसमें पैसा भी लगता है। कलाकारों की साख का भी सवाल होता है। फिल्म निर्माण, कला का बहुत ही कठिन रूप है जिसमें आप अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन आपको अर्थव्यव्स्था का भी ध्यान रखना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत उदार फिल्में बनाता हूं। मेरी फिल्में दर्शकों की समझ से बाहर की नहीं होतीं। धूलिया कहते हैं हमें फिल्मों में तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए और अनावश्यक खर्चे से बचना चाहिए। तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि उनकी शुरुआती फिल्में 'हासिल', 'चरस', 'शार्गिद' बहुत सफल नहीं हो पाईं लेकिन फिल्म 'पान सिंह तोमर' ने पिछली सारी कसर पूरी कर दी। 'साहब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म भी दर्शकों को अच्छी लगी। यहां तक कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उनका अभिनय दर्शकों को लुभाने में सफल रहा।
विज्ञापन


धूलिया कहते हैं, "हर किसी का समय आता है और यह मेरा समय है। मैं आगे भी ऐसी फिल्में बनाता रहूंगा। पिछले कुछ साल मैं फिल्मों की कहानियां लिखने में व्यस्त रहा। अब पटकथाएं पूरी हो चुकी हैं और मैं उन फिल्मों का निर्देशन शुरू करना चाहता हूं।"

धूलिया फिलहाल अपनी नई फिल्म 'बुलेट राजा' के सिलसिले में व्यस्त हैं। फिल्म में सैफ अली खान ने मुख्य किरदार निभाया है। 'बुलेट राजा' के पहले आठ मार्च को तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 2' रिलीज होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें