पोस्ट में पूरे नाम का नहीं है जिक्र
फेसबुक पर मराठी में लिखी गई इस पोस्ट में सीधे तौर पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन इसमें उपनाम पवार और 80 साल की उम्र का जिक्र किया गया है। बता दें कि राकांपा के मुखिया की उम्र 81 साल हैं। इस पोस्ट पर नेता को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं, जिनमें नरक इंतजार कर रहा है, आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं, जैसी टिप्पणियां लिखी गई हैं।
तत्काल कार्रवाई की मांग
अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए आव्हाड ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के बारे में इस तरह की गलत टिप्पणियों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह राकांपा परिवार के लिए पिता हैं और उनपर इस तरह की घिनौनी टिप्पणी की गई है, वो भी एक महिला द्वारा। वहीं, राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने अभिनेत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का मांग की।
आरएसएस को ठहराया जिम्मेदार
राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं से सीखा है कि सस्ती और मुफ्त की लोकप्रियता पाने का सबसे अच्छा तरीका पवार के खिलाफ अपमानजनक बयान देना है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकनकर ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि यह आलोचना निंदनीय है। वहीं, राकांपा की महाराष्ट्र महिला ईकाई की प्रमुख विद्या चव्हाण ने पवार के बारे में ऐसी टिप्पणियां करने के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया।