फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत ड्रग मामले में एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती समेत 33 आरोपी

Fri, 05 Mar 2021 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सुशांत की मौत के करीब 9 महीने बाद एनसीबी ने चार्जशीट दाखिल की।
  • चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को किया है नामजद।
  • करीब एक महीने जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती जमानत पर रिहा हैं। 
  • 14 जून 2020 को सुशांत की लाश उनके बांद्रा स्थित फ्लैट के बेडरूम में मिली थी। 
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को विशेष एनडीपीएस अदालत में सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामले में आरोप पत्र दायर किए। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन

चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को किया है नामजद

चार्जशीट में 33 अभियुक्तों और 200 गवाहों के बयान हैं। हार्ड कॉपी में 12,000 से अधिक पृष्ठ और डिजिटल प्रारूप में लगभग 50,000 पृष्ठ अदालत में पेश किए गए। इस मामले में कुल 38 आरोपी हैं। इनमें से 5 फरार हैं, जबकि NCB ने 33 लोगों को अब तक अरेस्ट किया है। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने बताया था कि सुशांत 2016 से ही ड्रग ले रहे थे और वह सुशांत के लिए ही ड्रग्स मंगाती रही हैं। रिया एनसीबी के सामने यह स्वीकर कर चुकी है कि उसने पार्टियों में कभी-कभार शौकिया तौर पर ड्रग्स या शराब का सेवन किया है।



बता दें कि इस मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था और उनको एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। सुशांत की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। यह केस सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और रिया के परिवार के सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ था। 
विज्ञापन


14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके घर से पाए जाने के बाद से ही खबरों और सोशल मीडिया में साजिशों की अटकलें लगने लगी थीं, कि उनकी हत्या हुई है। मुंबई पुलिस से बिहार पुलिस फिर एनसीबी और फिर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें